Maharajganj: ऑर्केस्ट्रा गोलीकांड में आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, बताई गोली मारने की वजह

डीएन ब्यूरो

ऑर्केस्ट्रा गोलीकांड में आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बताई महिला को गोली मारने की वजह। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



महराजगंजः फरेंदा पुलिस ने शुक्रवार की सुबह महुअवा महुई के ओरीपुर में बुधवार की शाम महिला को गोली मारने वाले युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को फरेंदा थाना क्षेत्र के बहादुरगढ़ के पास गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया है। 

क्या है पूरा मामला
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बीते बुधवार की शाम ओरी पुर निवासी महिला को बारात परछावन के दौरान युवकों ने अवैध असलहे से गोली मारकर फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अंजनी पत्नी पलटू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया था। घायल महिला के बेटे अभिषेक की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही थी।

इसी दौरान शुक्रवार को सुबह पुलिस को मुखबीर की सूचना मिली थी कि महिला को गोली मारने वाले दोनों आरोपित युवक बहादुरगढ़ के पास खड़े हैं और वह कहीं भागने के फिराक में हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही स्थान पर खड़े दोनों युवकों के पास पहुंची तो वह भागने लगे पुलिस ने दोनों युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए गोलू के पासवान निवासी खजुरिया के पास से पुलिस ने एक 315 बोर का कट्टा एक कारतूस और महुअवा निवासी सूर्य प्रताप के पास से भी एक 315 बोर का कट्टा और कारतूस बरामद किया।

पुरानी रंजिश है वजह?
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि अभिषेक से कुछ दिन पहले महादेवा चौराहे पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर अभिषेक की मां ने हम लोगों को गाली-गलौच दी थी। जिसको लेकर हम लोग काफी आक्रोशित थे और बुधवार की शाम जान से मारने के लिए उसके ऊपर फायर झोंक दिया था।

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं एसपी ने बताया कि आरोपी मनबढ़ किस्म के लोग है और हर्ष फायरिंग के दौरान महिला को गोली लगी थी।










संबंधित समाचार