
मुंबई: भारत ने टिटास साधू के चार विकेट की मदद से शुक्रवार को यहां पहले महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आस्ट्रेलिया को 141 रन पर समेट दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार फोबे लिचफील्ड 49 रन बनाकर आस्ट्रेलिया के शीर्ष स्कोरर रहीं। उनके अलावा एलिसे पैरी ने 37 रन का योगदान दिया।
दीप्ति शर्मा और श्रेयांका पाटिल ने दो दो जबकि रेणुका सिंह और अमनजोत कौर ने एक एक विकेट झटके।
Published : 5 January 2024, 8:57 PM IST
Topics : अंतरराष्ट्रीय मैच आस्ट्रेलिया टिटास साधू भारत मुंबई विकेट समेटा