
महराजगंज: जनपद के फरेंदा क्षेत्र में बाइक सवारों बदमाशों ने मंगलवार सुबह एक युवक को गोली मारकर घायल किया और कथित तौर पर उससे रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गये। इस वारदात से पुलिस भी सकते में है। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए पुलिस का जांच अभियान जारी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आरोपियों की धरपकड़ और संदिग्धों की पहचान के लिए जांच में जुटी पुलिस द्वारा सीसीटीवी को खंगाल जा रहा है।
वारदात से पर्दा उठाने के लिए पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक समेत कई थानों की पुलिस फरेंदा में मौजूद है।
Published : 10 October 2023, 7:05 PM IST