
वलसाड: वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार सुबह गुजरात के अतुल स्टेशन के पास मवेशियों से टकरा गई, इस घटना से ट्रेन का अगला पैनल क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना के कारण ट्रेन को अपने गंतव्य तक पहुंचने में 15-20 मिनट की देरी हुई।
Vande Bharat Express Train Damaged Again After Hitting Cattle Near Atul Station #vandebharatexpress #Valsad #AtulStationhttps://t.co/urnvvEclRj
— Dynamite News (@DynamiteNews_) October 29, 2022
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह हुई वंदे भारत एक्सप्रेस घटना इस महीने की तीसरी ऐसी घटना है। अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 8:20 बजे हुई।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा, “ट्रेन को कोई परिचालन क्षति नहीं हुई। इसने 20 मिनट में आगे की यात्रा फिर से शुरू कर दी।” ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
Published : 29 October 2022, 2:58 PM IST
Topics : cattle Mumbai Ahmedabad Vande Bharat Express अहमदाबाद क्षतिग्रस्त मवेशिय मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस