Uttar Pradesh: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन

डीएन ब्यूरो

कड़े सुरक्षा इंतजाम और निषेधाज्ञा लागू होने के बीच नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने गुरूवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन किया।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन


लखनऊ: कड़े सुरक्षा इंतजाम और निषेधाज्ञा लागू होने के बीच नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरूवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: संशोधित नागरिकता कानून को वापस लेने की मांग की बसपा ने

लखनऊ में सुबह साढ़े नौ बजे सपा विधायकों ने विधानभवन परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के निकट प्रदर्शन किया। वे सीएए के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: सीएए से भविष्य में हो सकते है नकारात्मक परिणाम: मायावती

इनमें से कुछ विधायक मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिये विधानभवन के मुख्य द्वार पर चढ़ गये। (वार्ता) 










संबंधित समाचार