सपा ने यूपी विधानसभा में नागरिकता कानून को लेकर बोला हमला

डीएन ब्यूरो

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं विभिन्न राजनैतिक दलों ने इस कानून को देश को बांटने वाला बताया है। इसी मुद्दे पर बोलते हुये विधानसभा में सपा के नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन ने कहा कि आज सरकार के ही विधायक सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ रहे हैं। यह सरकार अपना विश्वास खो चुकी है।



लखनऊ: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आज सपा नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन ने कहा की आज भाजपा के ही विधायकों को अपनी मांगो को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने देने पर मजबूर होना पङ रहा है।

इसलिये अब जनता का विश्वास सरकार पर नही रहा।ऐसे मे सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए।

अहमद हसन ने कहा की अगर अफगानिस्तान,पाकिस्तान,बांग्लादेश से आने वाली सभी शरणार्थियों को देश मे शरण देने की बात होती तो हम सरकार का विरोध न करते।मगर जब धर्म के आधार पर भेदभाव की इजाजत हमारा संविधान नही देता।तब सरकार को भी ऐसा कानून बनाने का अधिकार नही है।

महिलाओं,विद्यार्थियों, गरीबों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है।मगर सरकार इस पर ध्यान देने की जगह विवादित मुद्दों को आगे बढाने का काम कर रही है।सरकारें आती-जाती रहती हैं।आज आपकी है,कल हमारी रहेगी।










संबंधित समाचार