महराजगंज: भाजपा के ज़िला पदाधिकारियों के ऐलान के 24 घंटे के भीतर मचा घमासान

डीएन ब्यूरो

कल बीजेपी के जिला पदाधिकारियों की नई सूची जारी हुई है और आज पार्टी के अंदर का घमासान सड़क पर आ गया है। डाइनामाइट न्यूज विशेष:

भाजपा के ज़िला पदाधिकारियों की सूची
भाजपा के ज़िला पदाधिकारियों की सूची


महराजगंज: भाजपा की ज़िला कार्यकारिणी के ऐलान के साथ ही गुटबाज़ी की शिकार भाजपा में भूचाल मच गया है। 

पुराने भाजपाईयों का कहना है कि पार्टी के पुराने और जमीनी नेताओं को दरकिनार और नजर अंदाज कर नये लोगों और गंभीर धाराओं में आरोपित रह चुके लोगों को पदाधिकारी बना दिया गया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक़ लोग सोशल मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं, इनका कहना है कि एक ज़ाति विशेष के लोगों को एक नेता की शह पर तरजीह दी गयी है, ग़ैर जनपद रहने वालों को इस सूची में जगह दे दी गयी है। कई कार्यकर्ताओं ने इस मनमानेपन से नाराज़होकर प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को अपनी शिकायत भेजी है।










संबंधित समाचार