Maharajganj: भाजपा सरकार के खिलाफ निकली जनवादी जनक्रांति यात्रा, सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

डीएन ब्यूरो

समाजवादी पार्टी एवं जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) की भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ जनवादी क्रांति यात्रा शनिवार को नगर पालिका सिसवा पहुंची है। जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



महराजगंजः समाजवादी पार्टी एवं जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) की भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ जनवादी क्रांति यात्रा शनिवार को नगर पालिका सिसवा पहुंची। जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। 

प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने के लिए जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के संस्थापक  संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में जारी "जन क्रांति यात्रा" आज सिसवा नगर पालिका परिषद में यात्रा का जोरदार स्वागत कस्बे में बने सपा कैप कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं ने किया।

इस दौरान संजय चौहान ने कहा कि प्रदेश में मासूम जनता महंगाई की मार झेल रही है, हमारे बच्चे पढ़ लिख कर डॉक्टर इंजीनियर या बड़े पदों पर न पहुंच पाएं इसलिए शिक्षा महंगी कर दी, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के संख्या को बढ़ाया, करोडों नौकरियां चली गई लोग बेरोजगार हो कर दरदर भटक रहे हैं। और सबसे बड़ी बात ये सरकार नारी के सम्मान के मुद्दे पर आई थी और इसी शासन में सरे आम नारियों का चीरहरण हो रहा है। 

किसान तीन कानून को लेकर सरकार से लड़ रहे हैं, लेकिन इस सरकार का कोई ध्यान नहीं है। कोरोना काल में आक्सीजन की कमी से लाखों लोगों की मौतें हो गई। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी उप्र सरकार लोगों को बरगला कर समाज को बांट कर सत्ता में बने रहना चाहती है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन सहित काफी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










संबंधित समाचार