अटकलें हुई सच, आख़िरकार भाजपा में शामिल हो ही गये सिसवा के पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह

डीएन ब्यूरो

डाइनामाइट न्यूज़ पर महराजगंज जिले की इस वक्त की सबसे बड़ी राजनीतिक खबर आ रही है। आज सिसवा विधान सभा के पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है।पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



लखनऊः डाइनामाइट न्यूज़ पर महराजगंज जिले की इस वक्त की सबसे बड़ी राजनीतिक खबर आ रही है। लंबे समय से कयास लगाया जा रहा था कि सिसवा विधान सभा के पूर्व विधायक और अब तक समाजवादी पार्टी में रहे शिवेंद्र सिंह कभी भी दल बदल सकते हैं।

पिछली बार जब सीएम योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह का चौक बाजार में दौरा हुआ था तो तभी यह अटकलें थी की शिवेंद्र सिंह एक बार फिर पाला बदलेंगे और सपा छोड़ कर भाजपा में जाएंगे। लेकिन किन्ही कारणों से उस वक्त ऐसा नहीं हो पाया और आज उन्होंने लखनऊ में भाजपा के कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। 

सिसवा के पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह ने थामा भाजपा का दामन

उनको भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी ज्वाइन कराया है। शिवेंद्र सिंह ने अपने जीवन की राजनीतिक पारी की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। कांग्रेस के बाद वो बसपा में गए, बसपा के बाद 1997 में जनबसपा नामक अलग दल का अपने साथी विधायकों के साथ गठन कर भाजपा की तत्कालीन सरकार को समर्थन दिया और कल्याण सिंह, रामप्रकाश गुप्ता और राजनाथ सिंह की सरकार बनवाने में मदद की। इसके बाद वो समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और 2017 का चुनाव समाजवादी पार्टी से सिसवा विधानसभा से लड़ा, लेकिन उनको बुरी तरह हार मिली। इसके बाद अब समाजवादी पार्टी से टिकट कटता देख उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है।   










संबंधित समाचार