आजम खान एक बार फिर अपने बयान के कारण सुर्खियों में..

सपा के नेता आजम खान अपने बयान के चलते एक बार फिर सुर्खियों में है। आखिर क्यों आजम बार-बार विवादित बयान देते हैं?

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 June 2017, 2:13 PM IST

रामपुर: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान एक बार फिर अपने बयान के चलते सुर्खियों में छाए हुए हैं। आजम खान ने भारतीय सेना पर तीखी टिप्पणी की है। एक बार फिर आजम खान ने बेहद विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने देश की रक्षा करने वाली भारतीय सेना पर रेप के आरोप लगाया है।

इन दिनों आजम खान का एक विडियो सामने आया है। इसमें वह यह कहते नजर आ रहे हैं, '...दहशतगर्द फौज के प्राइवेट पार्ट्स काटकर साथ ले गए। उन्हें हाथ से शिकायत नहीं थी। सिर से नहीं थी। पैर से नहीं थी। जिस्म के जिस हिस्से से उन्हें शिकायत थी, वे उसे काटकर ले गए। इतना बड़ा संदेश है, जिसपर पूरे हिंदुस्तान को शर्मिंदा होना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम दुनिया को क्या मुंह दिखाएंगे?'

आजम खान के पहले के विवादित बयान

ऐसा पहली बार नहीं है, जब आजम ने विवादास्पद बयान दिया है। उनके बयान पर बड़े विवाद हो चुके हैं। हालिया मामला बुलंदशहर गैंगरेप पर की गई उनकी एक टिप्पणी है। उन्होंने घटना पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया था। हालांकि, जब सुप्रीम कोर्ट ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। आजम ने बाद में बिना शर्त माफी मांग ली थी। कोर्ट ने आजम की माफी को कबूल कर लिया था।

Published : 
  • 28 June 2017, 2:13 PM IST

No related posts found.