भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक व्यक्ति ने जीवीएल नरसिम्हा राव पर फेंका जूता

डीएन ब्यूरो

नई दिल्‍ली में बीजेपी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता जीवीएल नरसिम्‍हा राव पर एक शख्‍स ने जूता फेंका।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नई दिल्‍ली: भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीवीएल नरसिम्हा राव और भूपेंद्र यादव पर एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। उसके जूता फेंकने के साथ ही वहां पर अफरा-तफरी मच गई। उसे पकड़ लिया गया है। वह प्रेस कांफ्रेंस में कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है।

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची..साध्वी प्रज्ञा को भोपाल से दिया टिकट

भाजपा के पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा पर जूता फेंकने वाला यह शख्स कानपुर का रहने वाला है। जूता फेंकने वाले शख्स के पास से एक विजिटिंग कार्ड भी मिला है। यह शख्स पत्रकारों के बैठने वाली जगह पर पहली पंक्ति में बैठा था। इसका नाम शक्ति भार्गव बताया जा रहा है। पेशे से डॉक्टर बताया जा रहा है।










संबंधित समाचार