लखनऊ में बोले अखिलेश यादव- भाजपा सरकार बदले की भावना से कर रही काम

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूरी खबर..



लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यालय में प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर हमला किया। अखिलेश ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी सरकार लगातार लोगों से झूठ बोलने का काम कर रही है। उनका एक झूठ खत्म नहीं होता दूसरा झूठ बोलना शुरू कर देते हैं। 

अखिलेश यादव के संबोधन की खास बातें

1. प्रदेश में भाजपा सरकार बदले की भावना से विपक्ष का उत्पीड़न और बदनाम करने का काम कर रही है

2. जो काम समाजवादी पार्टी की सरकार में करवाए गए, उन्हें अब बीजेपी सरकार उद्घाटन कर अपना बता रही है

3. जनता भाजपा के खिलाफ मैदान में तैयार है। किसानों की कर्ज माफी की घोषणा के बाद अब उसकी रिकवरी की जा रही है।










संबंधित समाचार