Politics: कई नेताओं ने थामा सपा का दामन, अखिलेश यादव बोले- BJP सरकार में हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें

डीएन ब्यूरो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में आज कई नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर अखिलेश यादव ने भाजाप पर जमकर हमला भी बोला।

प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते अखिलेश यादव
प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते अखिलेश यादव


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में आज विभिन्न पार्टियें से आये कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें कई नेता विधायक समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। इस मौके परअखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार समेत भाजपा पर जमकर हमला भी बोला। अखिलेश ने कहा कि यूपी की इस भाजपा सरकार के अब तक के कार्यकाल में राज्य में हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

देश में आज से शुरू हुए कोरोना टीकाकरण पर अखिलेश यादव ने कहा कि देश के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों की क्षमता पर कोई संदेह और सवाल नहीं है। लेकिन केंद्र की मौदी सरकार के यह बताना चाहिये कि देश के गरीबों को कोरोना वैक्सीन कब मिलेगी।

अखिलेश यादव ने वहां उपस्थित कृष्णा मौर्या नामक एक व्यक्ति की शिकायत सुनने के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश की इस सरकार द्वारा मानवाधिकारों का सबसे ज्यादा उल्लंघन किया जा रहा है। योगी सरकार को मानवाधिकार आयोग से सबसे ज्यादा नोटिस मिली हैं। कई लोगों को फर्जी एनकाउंटर में मारा गया है। कई ऐसे भी लोग हैं, जिन पर कोई मुकदमा तक नहीं लेकिन उन्हें हिरासत या फर्जी एनकाउंटर में मार दिया गया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे है। योगी सरकार कानून व्यवस्था को बनाये रखने में पूरी तरह असफल हुई है। देश का युवा और किसान हताश और उदास हैं। 

अखिलेश ने किसान आंदोलन का समर्थन करने हुए कहा कि किसानों की सभी मांगें जायज है लेकिन भाजपा सरकार अपने अहम के कारण झुकने को तैयार नहीं है। नये कृषि कानूनों से देश का किसान बर्बाद हो जायेगा। भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों को फायदा दिलाने के लिये नये कानून बनाये है। समाजवादी पार्टी किसानों, गरीबों की मांग के साथ हमेशा खड़ी है। सपा उनके साथ कबी भी अन्याय नहीं होने देगी। हम समाजवाद के रास्ते पर चलकर अन्याय की हर लड़ाई को लड़ते रहेंगे।

इस मौके पर पूर्व विधायक एवं मेयर योगेश वर्मा, उनकी पत्नी सुनीत वर्मा, पूर्व विधायक विजयपाल, पूर्व विधायक विजय यादव, दाउद अहमद, लक्ष्मी धनकर, संदीप वर्मा समेत कई बड़े नेताओं ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 










संबंधित समाचार