बढ़त के साथ सोमवार को खुला शेयर बाजार

सेंसेक्स 26.16 अंकों की मजबूती के साथ 29,732.77 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 14.80 अंकों की मजबूती के साथ 9,213.10 पर कारोबार करते देखे गए।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 April 2017, 10:22 AM IST

मुंबई: देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में सोमवार को मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.36 बजे 26.16 अंकों की मजबूती के साथ 29,732.77 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 14.80 अंकों की मजबूती के साथ 9,213.10 पर कारोबार करते देखे गए।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 46.01 अंकों की बढ़त के साथ 29,752.62 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 27.30 अंकों की बढ़त के साथ 9,225.60 पर खुला। (आईएएनएस)

Published : 
  • 10 April 2017, 10:22 AM IST

No related posts found.