लखनऊ में कक्षा दो की छात्रा के साथ गैंगरेप, हत्या

यूपी में आए दिन रेप की वारदात कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में लखनऊ में एक दिन दहला देने वाली घटना सामने आई है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 July 2017, 10:28 AM IST

लखनऊ: बंथरा थाना क्षेत्र में समाज को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां दरिंदो ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पीड़िता कक्षा 2 की छात्रा थी। वो महज 7 साल की थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: जुए में पत्नी पर खेला दांव, हारा तो महिला से दुष्कर्म

बताया जा रहा है नाबालिग लड़की बुधवार की शाम को अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान दो नाबालिग भाई मासुम लड़की का पास आये और उसे आम खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गये।

यह भी पढ़ें: रामपुर: चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

जब रात के काफी देर तक पीड़िता घर नहीं आई तो उनके घर वालों ने उनकी छानबीन शुरू कर दी। काफी छानबीन के बाद उनके परिजनों को पीड़िता का शव मिला। जिसके बाद वहां कोहराम मच गया।

 

Published : 
  • 20 July 2017, 10:28 AM IST

No related posts found.