
संत कबीर नगर: थाना धनघटा पुलिस पॉक्सो एक्ट के आरोपी धर्मबीर पुत्र उम्र 20 वर्ष निवासी भरवल पर्वता थाना धनघटा को धनघटा चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी उसकी नाबालिक पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, जिसके संबंध में उसने स्थानीय थाने पर मामला दर्ज करवाया था।
थाना धनघटा पुलिस ने महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना भेज दिया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक रविन्द्र यादव, कॉ. संतोष कुमार यादव, कॉ निर्भय कुमार साह की अहम भूमिका रही।
Published : 23 June 2024, 7:58 PM IST
Topics : अपराधी उत्तर प्रदेश गिरफ्तार पुलिस बलात्कार रेप संत कबीर नगर