
हैदराबाद: कांग्रेस विधायक दल के नेता ए. रेवंत रेड्डी ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने रेवंत रेड्डी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
#TelanganaCM: रेवंत रेड्डी ने ली तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई अन्य नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल#RevanthReddy #Congress pic.twitter.com/xGG3soufVt
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 7, 2023
मल्लू बी. विक्रमार्क ने तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में एन. उत्तम कुमार रेड्डी, सी. दामोदर राजनरसिम्हा, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी शामिल हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया यहां एलबी स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
Published : 7 December 2023, 2:07 PM IST
Topics : कांग्रेस तेलंगाना मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्यमंत्री राहलु गांधी रेवंत रेड्डी शपथ ग्रहण समारोह सोनिया गंधी हैदराबाद