
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दुबई में सीओपी28 शिखर सम्मेलन के इतर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से मुलाकात की। उन्होंने द्विपक्षीय साझेदारी और तेल समृद्ध देश में भारतीय समुदाय के कल्याण पर चर्चा की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मोदी ने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कल दुबई में सीओपी28 शिखर सम्मेलन के इतर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद से मिलने का अवसर मिला।’’
उन्होंने कहा, ‘‘द्विपक्षीय साझेदारी की संभावना और कतर में भारतीय समुदाय के कल्याण को लेकर हमारी अच्छी बातचीत हुई।’’
Published : 2 December 2023, 4:35 PM IST
Topics : अमीर शेख कतर तमीम बिन हमद अल थानी दुबई नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुलाकात सीओपी28 शिखर सम्मेलन