Mumbai Rains: महाराष्ट्र में भारी बारिश से भीषण तबाही, बाढ़ में डूबा पूरा चिपलून शहर, देखिये जलमग्न क्षेत्रों की भयावह वीडियो-फोटो

डीएन ब्यूरो

मुंबई और आसपास के इलाकों में रात भर हुई भारी बारिश से महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में भारी तबाही देखने को मिल रही है। रत्नागिरी का चिपलून शहर में भीषण बाढ़ में डूब गया है। एक बस अड्डा जलमग्न हो गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट



मुंबई: भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के कई शहरों में भीषण तबाही और आफत देखने को मिल रही है। कल रात मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में हुई तेज बारिश के बाद जहां कई इलाके जलमग्न हो गये हैं वहां रत्नागिरी जनपद का चिपलून शहर में भीषण बाढ़ में डूब  गया। यहां का एक बस पूरी तरह जलमग्न हो गया। हजारों लोगों के बाढ़ से प्रभावित होने की आशंका है।

चिपलून शहर में कई घर और कार कई फीट गहरे पानी में डूबे हुए हैं। बाढ़ का पानी इतना फैल चुका है कि लोग चाहकर भी सुरक्षित स्थानों तक नहीं जा पा रहे हैं। प्रशासन ने अब बाढ़ में फंसे लोगों के लिये राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिये हैं। कई टीमें रेसक्यू में जुट गई है।

महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में भारी बारिश के कहर से कई लोगों का जीवन संकट में आ गया है। चिपलून और कोंकण क्षेत्र में हालात ज्यादा गंभीर है। यहां कई इलाकों में भारी तबाही सामने आने लगी है। हजारों लोगों को एनडीआरएफ की मदद से निकाला जा रहा है। प्रशासन ने युद्ध स्तर पर रेसक्यू अभियान शुरू कर दिया है। बाढ़ में फंसे लोग सीएम से मदद की गुहार लगा रहे हैं।  

भारी बारिश के मद्देनजर महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहीं मुंबई, ठाणे समेत मध्य माहराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट जारी है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हालात और भी बिगड़ते जा रहे हैं।

कोंकण के रत्नागिरी जिले में बारिश बंद होने का नाम नहीं ले रही है। यहां चिपलून और कोल्हापुर के कई इलाके इस बारिश के कहर से सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक चिपलून में वशिष्ठी नदी और शिव नदी में बाढ़ के हालात बन गए हैं, पानी रिहायशी इलाकों तक पहुंच चुका है, जिसके चलते जान और माल के नुकसान की आशंका है। मुंबई-गोवा और चिपलून-कराड राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो चुका है। वहीं कोंकण रेलवे भी ठप है।

बाढ का कहर लगातार बढता जा रहा है। नये-नये क्षेत्र और लोग बाढ़ की चपेट में आते जा रहे हैं। लोगों के नावों द्वारा सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। 

राहत और बचाव के मौजूदा साधन फिलहाल कम पड़ रहे है, जिस कारण प्रशासन यहां बचाव दल समेत सुरक्षा उपकरणों को भेजने में जुटा हुआ है। 

संभावना है कि बाढ़ के कारण भारी नुकसान हो सकता है। कई बाजार, दुकाने और रिहायशी क्षेत्र बाढ़ में डूब रहे है। सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र की इस बाढ़ को लेकर चिपलुन फ्लड समेत कई हैशटेग से लोग ट्विट कर रहे हैं।    
 










संबंधित समाचार