
भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओलंपिक और एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार डिप्टी कलेक्टर आौर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के रूप में पदस्थ करेगी।
शिवराज सिंह चौहान ने कल रात यहां खेल से जुड़े एक आयोजन में यह घोषणा की।
उन्होंने खेलों के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि इसी तरह ओलंपिक और एशियन गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 खिलाड़ियों को उप निरीक्षक और 50 खिलाड़ियों को आरक्षक के पद पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।(वार्ता)
Published : 27 December 2022, 11:54 AM IST
Topics : उप पुलिस अधीक्षक एशियन गेम्स ओलंपिक डिप्टी कलेक्टर पदक भोपाल मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री राज्य सरकार शिवराज सिंह चौहान