Makar Sankranti 2024: कहीं खाया जाएगा दही-चूड़ा, कहीं उड़ाई जाएगी पतंग… क्या आपको पता है मकर संक्रांति का महत्व

मकर संक्रांति के त्योहार में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। सभी के मन में यह जानने की इच्छा रहती है कि अन्य राज्यों में इसे कैसे सेलिब्रेट किया जाता है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में जानिए विभिन्न राज्यों में मकर संक्रांति का पर्व कैसे मनाया जाता है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 January 2024, 6:28 PM IST

नई दिल्लीः मकर संक्रांति के त्योहार में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। मकर संक्रांति को देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नाम से सेलिब्रेट किया जाता है। जैसे लोहड़ी, पोंगल, उत्तरायण इत्यादि। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस बार 15 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाएगा जाएगा। मकर संक्रांति के दिन मकर राशि में सूर्य प्रवेश करते हैं। सभी के मन में यह जानने की इच्छा रहती है कि देश के अन्य राज्यों में मकर संक्रांति कैसे सेलिब्रेट किया जाता है। आइए आपको बताते हैं विभिन्न राज्यों में ये कैसे मनाई जाती है।

सबसे पहले बात बिहार की

बिहार में मकर संक्रांति का त्योहार दही-चूड़ा, तिलकुट खाकर मनाया जाता है। लोग इस दिन नए कपड़े पहनते हैं। अपने करीबियों को मिठाइयां बांटते हैं। 

गुजरात में उड़ाई जाती है पतंग

मकर संक्रांति के दिन गुजरात में पतंग उड़ाई जाती है। कहा जाता है सबसे पहले भगवान राम ने मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाई थी। तभी से यह परंपरा शुरू हुई। बता दें, गुजरात और राजस्थान में मकर संक्रांति को उत्तरायण कहा जाता है।     

साउथ इंडिया में बनाए जाते हैं चावल के पकवान 

मकर संक्रांति को साउथ इंडिया में पोंगल नाम से जाना जाता है। लोग इस दिन अपने घरों पर रंगोली व चावल के पकवान बनाते हैं।  

पंजाब और हरियाणा में कहा जाता है लोहड़ी

पंजाब और हरियाणा के लोग इसे लोहड़ी के रूप में सेलिब्रेट करते हैं। वह आग जलाकर पूजा करते हैं। साथ ही अपना लोक नृत्य (भंगड़ा, गिद्दा) करते हैं। 

आपको बता दें कि मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाई और बांटी जाती है। देश के कई हिस्सों में पीला भोजन खाने की परंपरा भी है।   

Published : 
  • 12 January 2024, 6:28 PM IST