महराजगंज में महिला से दुष्कर्म, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

महराजगंज में महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 June 2017, 12:52 PM IST

महराजगंज: उत्तर प्रदेश में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बदमाशों और मनचलों पर पुलिस प्रशासन का कोई डर नहीं रह गया है। इंसानियत को तार-तार करने वाली एक और घटना महराजगंज से सामने आई है।

पनियरा थाने के हरखपुरा गांव के युवक ने अपने ही पट्टीदार की एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को बहाने से अपने घर बुलाया और उसके साथ रेप किया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कंचन को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

सी ओ सदर मुकेश प्रताप सिंह ने बताया की दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछ ताछ जारी है। पीड़िता को सदर हास्पिटल में मेडिकल के लिए भेजा गया है।

Published : 
  • 8 June 2017, 12:52 PM IST

No related posts found.