हिंदी
महराजगंज: सिसवा आईपीएल चीनी मिल पर घटतोली का बड़ा मामला सामने आया है। घटतौली को लेकर किसानों ने यहां जमकर हंगामा किया। किसाने में मिल संचालक के खिलाफ भारी आक्रोश और गुस्सा है। किसानो के हंगामे के बाद मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के किसान जब आईपीएल चीनी मिल पहुंचे तो उन्होंने गन्ना तौल कराया। गन्ना तौल के दौरान घटतौली का मामला सामने आया और मिल की चोरी पकड़ी गयी। जिसके बाद मौके पर मौजूद किसान उग्र हो गये। इसके बाद किसानो चीनी मिल के खिलाफ जमकर हंगामा किया।
किसानो के हंगामे की सूचना के बाद सिसवा थाने चौकी प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल के बाद उग्र किसानो को शांत कराया। तनाव बढ़ने की आशंका के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनेत है।
किसानों का कहना है कि जब तक मामले की जांच नहीं होती और दोषी चीन मिल के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे।
Published : 25 December 2017, 1:00 PM IST
Topics : आईपीएल चीनी मिल किसान घटतौली पुलिस तैनात महराजगंज सिसवा हंगामा
No related posts found.