महाराष्ट्र: हेलीकाप्टर क्रैश, हादसे में बाल-बाल बचे सीएम देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए। लातूर में तकनीकी खराबी के चलते हेलिकाप्टर क्रैश हुआ। हादसे में देवेंद्र फडणवीस और उनकी टीम सुरक्षित है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 May 2017, 2:39 PM IST

लातूर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गए। दरअसल जिस हेलीकॉप्टर में वह सवार थे उसकी लातूर में तकनीकी खराबी के बाद क्रैश लैंडिंग करानी पड़ी। पायलट की सूझबूझ के चलते सीएम और उनकी टीम के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित है। सीएम फडणवीस ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। क्रैश लैडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर को काफी नुकसान पहुंचा है। तकनीकी गड़बड़ी के कारण लातूर में फड़णवीस के हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई और पायलट की समझदारी के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।

देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र

ट्वीट किया कि आज सुबह हमारे हेलीकॉप्टर के साथ दुर्घटना हुई लेकिन मैं और मेरी टीम पूरी तरह से सुरक्षित है। फड़णवीस ने कहा कि लोगों की दुआओं से मैं और मेरी टीम बिल्कुल ठीक है।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद में वायुसेना का चेतक हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट सुरक्षित

एक्सपर्ट ने क्या कहा

एवियशन एक्सपर्ट हर्षवर्धन ने कहा कि हेलीकॉप्टर हर जगह से सही उड़ान नहीं भर सकते हैं। कई बार अगर उबड़-खाबड़ जगह से उड़ान भरते हैं तो ऐसा होता है लेकिन इस घटना में ऐसा लगता है कि कोई तकनीकी खराबी है। हर्षवर्धन ने कहा कि हेलीकॉप्टर में अधिकतर घटनाएं लैंडिंग और टेक-ऑफ के दौरान ही होती हैं।

Published : 
  • 25 May 2017, 2:39 PM IST

No related posts found.