महराजगंज: नौतनवा में पारिवारिक कलह से परेशान व्यक्ति ने लगाई फांसी, जानिये पूरा मामला

डीएन संवाददाता

महराजगंज के नौतनवा में एक युवक ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर अपनी जान दे दी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो


महराजगंज: नौतनवा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बीती रात आत्महत्या कर ली है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताई जा रही है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक खैराटी निवासी तीस वर्षीय झुग्गी उर्फ अनिल मछली बेचने का काम करता था। अनिल का बीते कुछ दिनों से अपनी पत्नी के साथ मन-मुटाव हो गया।

यह भी पढ़ें: ‘महराजगंज-पाप-कांड’ के तीन साल पूरे, देखिये भ्रष्टाचारी आईएएस अमरनाथ उपाध्याय का 13 सितंबर 2019 को किया गया ‘महा-पाप’

दूसरी तरफ ग्रामीणों का कहना है कि अनिल की पत्नी और उसकी मां के बीच अनबन थी। सास बहू की अनबन के चलते पति-पत्नी में भी झगड़ा शुरू हो गया, जिसके बाद बीवी मायके चली गई।

अनिल के काफी मनाने के बाद भी जब वह मायके से घर वापस घर नहीं आई तो अनिल ने साड़ी से फंदा बनाकर खुद को फांसी लगा ली। लोगों को अनिल की मौत के बारे में तब पता चला जब सुबह अनिल उठ कर नहीं आया।

यह भी पढ़ें: कट्टा लहराते मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने निचलौल में मचायी दहशत, पुलिसिया इकबाल को दी खुली चुनौती

इसके बाद लोगों को कुछ आशंका हुई तो आस-पास के लोगों ने जोर जबरदस्ती से अनिल के कमरे का दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही लोगों ने देखा कि अनिल साड़ी के फंदे पर लटका हुआ है।

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। इस मामले में थाना प्रभारी नौतनवा सुनील कुमार राय ने बताया कि मृतक का नाम अनिल है और उनसे पारिवारिक कलह की वजह से आत्महत्या की है। इसके आगे आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।










संबंधित समाचार