Maharajganj Zila Panchayat Polls: महराजगंज जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये अब तक 37 सदस्यों ने किया मतदान, जानिये हर जरूरी अपडेट

डीएन संवाददाता

महराजगंज जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिये मतदान जारी है। वोटिंग के मद्देजनर पुलिस द्वारा सुरक्षा के कडे बंदोबस्त किये गये हैं। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये मतदान से जुड़ा हर ताजा अपडेट



महराजगंज: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिये जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी है। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये आज सुबह ठीक 11 बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम तीन बजे तक चलेगा। मतदान संपन्न होने के बाद आज चुनाव परिणाम घोषित किये जाएंगे। मतदान के लिये पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज पुलिस की आंखों में धूल झोंक टॉप टेन अपराधी अनिल गुप्ता पहुंचा कोतवाली

डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये महराजगंज में चल रही वोटिंग का ताजा और लाइव हाल

2.00 बजे: जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होने के बाद मतगणना की तैयारियां। लंच के बाद 3 बजे से होगी वोटों की गिनती। कुछ ही देर की मतगणना के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के नतीजें होंगे जारी। 

1.40 बजे: जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये वोटिंग संपन्न। रमावती देवी - वार्ड नं. 21 भी पहुंची मतदान के लिये। रमावती देवी चुनाव में वोट डालने वाली अंतिम मतदाता बनी।

1.30 बजे: जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये वोटिंग करने वाले कुल 47 सदस्यों में से अब केवल एक सदस्य नहीं पहुंचा वोटिंग के लिये। रमावती देवी - वार्ड नं. 21 अब तक नहीं पहुंची मतदान के लिये। रमावती देवी का हो रहा इंतजार। 

1.15 बजे: कुल 47 सदस्यों में से 45 सदस्य पहुंच चुके हैं वोटिंग के लिये। दो सदस्यों का अब भी इंतजार। 

1.00 बजे: अब तक 43 जिला पंचायत सदस्य पहुंच चुके हैं मतदान के लिये। चार सदस्य अब भी वोटिंग से नदारद। 

12.50: पार्वती-वार्ड 24, बाबुराम वार्ड नंबर 12, जमीउल्ला वार्ड 16, और रामवती वार्ड 21 अब तक नहीं पहुंचे मतदान के लिये।

12.30 बजे: अब तक 35 सदस्यों ने किया मतदान। 37 सदस्य पहुंच चुके हैं मतदान के लिये। मतदान करने वाले अब कम ही सदस्य बाकी। समय से पहले जल्द खत्म हो सकता है मतदान।  

12.15 बजे: मतदान के दौरान अंदर गाड़ी ले जाने को लेकर सदर विधायक और एसडीएम में हल्की बहसबाजी के बाद माहौल शांत। 

12.00 बजे: जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए हो रहे मतदान के बीच जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बैठक कर की स्थिति की समीक्षा। 

ह भी पढ़ें: महराजगंज जिले का कुख्यात गुंडा और गैंगेस्टर अनिल गुप्ता 6 महीने के लिए हुआ जिला बदर

11.40 बजे: जिला पंचायत सदस्यों के डॉक्यूमेंट चेक करने और वैरीफिकेशन के बाद ही पुलिस द्वारा दी जा रही है मतदान की अनुमति।

11.30 बजे: जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दुर्गा यादव और राजाराम भारती, कोरोना प्रोटोकाल और कड़ी सुरक्षा के बीच किया मतदान 

यह भी पढ़ें: महराजगंज का चर्चित निक्कू जायसवाल हत्याकांड, सुनिये मृतक युवा व्यापारी के छोटे भाई धीरज की पीड़ा

11.20 बजे: पर्यवेक्षक पवन अग्रवाल मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिये हो रहे मतदान का लिया जायजा। पुलिस से बातचीत कर जानी सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारी। 

11.15 बजे: पुलिस द्वारा वोटिंग के लिये मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया गया।

11.10 बजे: मतदान के लिये आने वाले लोगों की धीरे-धीरे बढ़ रही संख्या। पुलिस की पैनी नजर।

यह भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटर अनिल गुप्ता पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, भेजा जेल

11.00 बजे: जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान नियत समय पर शुरू। मतदान से पहले पुलिस ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा।

10.45 बजे: जिला पंचायत अध्यक्ष के मतदान को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने डाइनामाइट न्यूज से की खास बातचीत। एसपी ने कहा कि पुलिस-प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण चुनाव के लिये कड़ी सुरक्षा और पुख्ता बंदोबस्त किये गये हैं। केव वैध व्यक्ति को ही वोटिंग के लिये अंदर जाने की इजाजत होगी। टेस्टिंग और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी मौके पर की गई है। 
 










संबंधित समाचार