महराजगंज में संदिग्ध परिस्थिति में मिला डाक्टर का शव, क्षेत्र में सनसनी

डाक्टर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय डॉक्टर आशीष रंजन के रूप में की गयी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 July 2017, 7:36 PM IST

महराजगंज: गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र में राप्ती नदी में संदिग्ध परिस्थिति में एक प्रमुख डाक्टर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय डॉक्टर आशीष रंजन के रूप में की गयी जो  सिसवां पीएससी में कार्यरत थे। पुलिस ने शव को नदी से निकलवा कर परिजनों से शिनाख्त कराई और उसके पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि डॉक्टर आशीष रंजन यहाँ की बुद्ध विहार कालोनी में रहते थे। वे डिप्रेसन के शिकार भी थे। डॉक्टर आशीष रिटायर्ड डॉक्टर ए के श्रीवास्तव के लड़के थे। इनकी पत्नी भी डॉक्टर है। उन्होंने 98 बैच के KGMU से MBBS  किया था।

Published : 
  • 13 July 2017, 7:36 PM IST

No related posts found.