महराजगंज नगर पालिका चुनाव: सपा से मनाही के बाद श्रवण पटेल बसपा की शरण में, मिला टिकट

शिवेंद्र चतुर्वेदी

समाजवादी पार्टी से टिकट की मनाही के बाद श्रवण पटेल का नया ठिकाना बना है बसपा। महराजगंज नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रहे श्रवण अब बतौर बसपा प्रत्याशी के रुप में चुनाव में खम ठोकेंगे। पूरा विश्लेषण डाइनामाइट न्यूज़ की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में।

लाल घेरे में श्रवण पटेल, वरिष्ठ नेता शांति शरण मिश्र व अन्य समर्थकों के साथ
लाल घेरे में श्रवण पटेल, वरिष्ठ नेता शांति शरण मिश्र व अन्य समर्थकों के साथ


महराजगंज: महराजगंज नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए पूरे दम-खम से चुनाव प्रचार कर रहे श्रवण पटेल समाजवादी पार्टी से टिकट पाने में नाकाम रहे। इसके बाद उन्होंने बसपा से अपने लिए टिकट का बंदोबस्त कर लिया है। अब वे बसपा प्रत्याशी के रुप में चुनावी मैदान में उतरेंगे।

यह भी पढ़ें: महराजगंज जिले में सपा ने घोषित किये निकाय चुनावों के सभी टिकट

श्रवण के चुनाव प्रबंधन से जुड़े एक बेहद करीबी ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि वे चुनाव जीतने के लिए लड़ रहे हैं। महराजगंज का विकास उनका लक्ष्य है। उनके लिए पार्टी मायने नही रखती यदि बसपा से भी टिकट नही मिलता तो उनका बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ना तय था। 

य़ह भी पढ़ें: टिकट की चाह में, पंकज चौधरी-धर्मवीर पटेल.. जिंदाबाद.. के लगे महराजगंज में नारे

सपा और कांग्रेस
इधर समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर शैल कुमार जायसवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस की तरफ से अख्तर अब्बासी के नाम के ऐलान की प्रबल संभावना है।

यह भी पढ़ें: 100 करोड़ के बजट पर सबकी निगाह.. टिकट दावेदारों का शक्ति-प्रदर्शन उफान पर

भाजपा
सबसे ज्यादा रार 'पार्टी विद डिफरेंस' का नारा देने वाली सत्तानसीन भाजपा में मची है। यहां अब इतनी तस्वीर साफ हो चुकी है कि टिकट वैश्य अथवा कुर्मी जाति के ही किसी व्यक्ति को मिलेगी। खबर यह भी है कि चर्चित दावेदारों के अलावा संघ से जुड़े एक नेता अपने टिकट के लिए गुपचुप अभियान छेड़े हुए हैं।  

(डाइनामाइट न्यूज़ पर आपको महराजगंज नगर पालिका चुनाव से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले मिलेगी। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड काल करें)










संबंधित समाचार