महराजगंज: गैंगरेप के बाद नाबालिग लड़की की हत्या, कोर्ट ने पांच दरिंदों को सुनाई ये कठोर सजा
महराजगंज जनपद में 12 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप और हत्या के मामले में अदालत ने पांच दरिंदो को दोषी करार देते हुए फैसला सुना दिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
![सांकेतिक तस्वीर](https://static.dynamitenews.com/images/2024/02/16/maharajganj-minor-girl-murdered-after-gangrape-court-gives-harsh-punishment-to-five-criminals/65cf65abb18f7.jpg)
महराजगंज: जनपद के थाना पुंरदरपुर क्षेत्र में तीन साल पहले 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म एवं उसकी हत्या करने के मामले में अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुना दिया है। अपर सत्र/ विशेष न्यायाधीश विनय कुमार सिंह (द्वितीय) की अदालत ने गैंगरेप और हत्या के मामले में गांव के ही पांच दरिंदों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोषियों को अर्थदंड से भी दंडित किया।
अदालत ने दुष्कर्म और हत्या के मामले में गांव के ही रहने वाले पंकज साहनी, वीरू उर्फ विवेक, गोविंद चौहान, सोनू और रामनयन राजभर को दोषी पाया। अदालत ने धारा 363, 376 डीबी, 302/149, 201 भारतीय दंड संहिता एवं धारा 6 लैंगिक अपराध अधिनियम के तहत दोषियों को सश्रम उम्र कैद की सजा सुनाई।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के गोंडा में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म
यह भी पढ़ें |
महराजगंज: 24 घंटे से लापता व्यक्ति का मिला शव.. हत्या की आशंका, परिवार में मची चीख पुकार
इसके साथ ही दोषियों को 90,000 रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है। मामले में बाल अपचारी पवन विश्वकर्मा को 20 वर्ष की सजा सुनाई गई। घटना के समय वन की उम्र 16 वर्ष से ऊपर थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस मामले में सीता देवी पत्नी सुग्रीव साहनी निवासी खालिक गढ़, थाना पुरंदरपुर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट में दर्ज घटनाक्रम के अनुसार सीता देवी 12 वर्षीय पुत्री 18 जनवरी 2021 की शाम को साइकिल लेकर खालिक गढ़ टोला बैरहवा के पास खरपतवार लेने गई थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उसे पड़कर जंगल की तरफ ले गया। इस घटना को गांव की ही रहने वाली शोभा पुत्री गौरी साहनी ने दूर से देखा था। मौके पर नाबालिग लड़की की साइकिल एवं हवाई चप्पल मिले थे।
यह भी पढ़ें |
पंचायती चुनाव से पहले महराजगंज में हत्याओं का दौर शुरु, पुलिस के बड़े अफसरों की भूमिका पर उठे सवाल
इस शिकायत पर थाना पुरंदरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 8/ 2021 दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने 28 फरवरी 2021 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। मामले में सात गवाहों एवं 19 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किये गये। न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों एवं सबूतों के आधार पर दोषियों को सजा सुनाई।