Crime in UP: भंडारे में गई नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी को इस तरह किया गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

गाजियाबाद जिले के लिंक रोड इलाके में नौ वर्षीय लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

प्रतीकात्मक चित्र
प्रतीकात्मक चित्र


गाजियाबाद: गाजियाबाद जिले के लिंक रोड इलाके में नौ वर्षीय लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

साहिबाबाद क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश उपाध्याय ने बताया कि यह घटना 17 दिसंबर की है, जब नाबालिग एक सामुदायिक भोज (भंडारा) में गई थी, इस दौरान आरोपी लव कुश उस लड़की को बहाने से सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

उपाध्याय ने बताया कि लव कुश ने जब रविवार को बच्ची को दोबारा बुलाया तो उसने अपनी नानी को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने लव कुश को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।










संबंधित समाचार