Crime in UP: लड़की से जबरन शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे प्रेमी के दोस्त, विरोध करने पर बेरहमी से की हत्या

डीएन ब्यूरो

कैफ लड़की को लखनऊ के सुनसान जंगल में ले गया। विशाल और आकाश भी उसी जगह पहुंच गए। वहां तीनों लड़की के साथ संबंध बनाने की कोशिश करने लगे। मना करने पर तीनों ने लड़की का कत्ल कर दिया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

पुलिस की गिरफ्त की तीनों आरोपी
पुलिस की गिरफ्त की तीनों आरोपी


लखनऊ: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में स्थित जंगल से बरामद युवती के शव का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। लखनऊ पुलिस ने लड़की के कत्ल का खौफनाक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कातिलों ने पहले लड़की से जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की और जब लड़की ने संबंध बनाने से इंकार किया तो आरोपियों ने  चाकू से लड़की के जिस्म को छलनी कर उसे बरेहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने लड़की के प्रेमी समेत 3 युवकों को गिरफ्तार किया है।

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में स्थित पिपरसंड रोड पर जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने के जंगल से तीन दिन पहले एक 18 साल की लड़की का शव बरामद किया गया। युवती के शव के पास ही शराब की कई बोतलें भी मिली थीं। लड़की के शरीर पर कई चोट के निशान थे और लड़की के गले में फंदा भी डला हुआ था। लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी जा रही थी।

मामले की खोजबीन में जुटी पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि युवती स्कूटर इंडिया निवासी की रहने वाली है। वह मूल रूप से सीतापुर की रहने वाली थी। उसके परिवार ने बताया कि उनकी बेटी 12 जून की शाम को घर से गुम हो गई थी। उस वक्त उसके पिता ड्यूटी पर गए हुए थे और माता अपने गांव में थी।

फोन रिकार्ड की जांच में पुलिस को पता चला कि युवती की मोहम्मद कैफ नाम के युवक से फोन पर बातचीत होती थी। वो लड़का सरोजनी नगर का रहने वाला था। कैफ ने लड़की को बहला-फुसलाकर बाहर घुमाने के लिए तैयार किया। कैफ अपने ने दोस्त आकाश और विशाल कश्यप निवासी सरोजिनी नगर की मौजूदगी में ही लड़की से बात कर रहा था। कैफ के दोस्तों ने भी लड़की से दुष्कर्म की साजिश रची।

कैफ घुमाने के बहाने लड़की को सुनसान जंगल में अकेले ले गया। विशाल और आकाश भी उसी जगह पहुंच गए। वहां तीनों उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। लड़की मदद के लिए चिल्लाने लगी। इस दौरान आकाश ने उसके हाथ और विशाल ने उसके पैर पकड़ लिए। तभी विशाल ने अपने पास रखा चाकू निकाला और लड़की की पीठ में पूरी ताकत से घोंप दिया। लड़की की कमर से खून बहने लगा। वो जान बचाने के लिए बबूल की झाड़ियों से निकलकर कच्चे रास्ते तेजी से भागने लगी।

तीनों आरोपियो ने दौड़कर वहां भी लड़की को पकड़ लिया और जमीन पर गिरा दिया। फिर आकाश और कैफ ने दुपट्टे से उसका गला कस दिया। विशाल ने लड़की पर चाकू से एक बाद एक कई वार कर किए। लड़की पर वो तब तक वार करता रहा, जब तक चाकू टूट नहीं गया। लड़की की मौत के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर सनसनीखेज कत्ल की गुत्थी सुलझा ली।










संबंधित समाचार