Crime in Lucknow: 16 साल की लड़की से 5 माह तक सामूहिक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला मामला

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक 16 साल की किशोरी संग महीनों तक दुष्कर्म और मारपीट करने का मामला सामने आया है। लड़की जब गर्भवती हुई तो मामला पुलिस तक पहुंचा।

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


लखनऊ: एक युवक ने किशोरी को सबसे पहले चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और किशोरी को फिर प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी समेत उसके दोस्तों ने भी किशोरी संग लगभग पांच माह तक दुष्कर्म किया। लड़की की तबियत खराब होने पर उसने लड़के पर साथ में रहने का दबाव बनाया, जिसके बाद लड़की से मारपीट की गयी और मामला पुलिस में जा पहुंचा। मेडिकल रिपोर्ट में लड़की गर्भवती निकली। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक महानगर इलाके में रहने वाली एक किशोरी और उसकी मां घरों में काम करती है। कुछ दिन पहले किशोरी राजू के संपर्क में आयी। राजू ने उसे चाय में नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोश होने पर लड़की संग दुष्कर्म किया। राजू ने इसके बाद लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और दुष्कर्म करता रहा। लड़की को डरा धमकाकर राजू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर भी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया।

तबियत खराब होने पर किशोरी ने राजू पर साथ रहने का दबाव बनाया। इस पर राजू ने बुधवार रात उसे घर बुलाया और उसके साथ जमकर मारपीट की। मार-पिटाई के किशोरी ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने जब लड़की का मेडिकल कराया तो उसमे वह गर्भवती निकली। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
महानदर पुलिस ने किशोरी की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया है, जबिक अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।










संबंधित समाचार