Crime in UP: जौनपुर में होमगार्ड की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या, घर में सो रही थी लड़की, अर्द्धनग्न शव तालाब किनारे बरामद

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। यहां होमगार्ड की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। लड़की घर में सो रही थी लेकिन उसका शव अर्द्धनग्न अवस्था में तालाब किनारे से बरामद किया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

घटना की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जांच में जुटी पुलिस


जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ कुछ दरिंदों ने पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और बाद में उसकी हत्या कर दी। लड़की घर पर सो रह थी लेकिन जब घर में गायब मिली तो उशकी तलाश की गई। बाद में लड़की का शव घर से दूर अर्धनग्न अवस्था में एक तालाब के किनारे मिला। दुष्कर्म और हत्या की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 

यह सनसनीखेज मामला जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का। दुष्कर्म के बाद मृतक लड़की एक होमगार्ड की पुत्री है। लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक बदलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी होमगार्ड की 17 वर्षीय लड़की रात को घर से अचानक गायब मिली। पूरी रात उसके परिजन औऱ ग्रामीण लड़की की खोजबीन करते रहे। सुबह पांच बजे के आसपास लड़की का शव घर से सात सौ मीटर दूर सिवान स्थित तालाब के किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया। लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या की की गई थी। लड़की के चेहरे सहित शरीर पर कई जगह खरोंच और चोट के निशान है। इसकी सूचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ लड़की के शव को कब्जे में ले लिया। फोरेंसिंक टीम भी जांच के लिये घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने इस केस में चार लोगों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ जारी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
 










संबंधित समाचार