Crime in UP: अमरोहा में नग्न अवस्था में मिला खून से लथपथ महिला का शव, रेप की आशंका, क्षेत्र में हड़कंप

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक महिला का शव नग्न अवस्था में उसके ही घर से बरामद किया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक महिला के पति ने अपने पत्नी संग रेप और हत्या की आशंका जतायी है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

घर के अंदर मिली महिला की लाश (फाइल फोटो)
घर के अंदर मिली महिला की लाश (फाइल फोटो)


अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला का शव नग्न अवस्था में उसके ही घर से बरामद किया गया। महिला का शव खून से लथपथ था। पति ने महिला की हत्या और रेप की आशंका जताते हुए पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। 

यह घटना जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के खरपड़ी गांव की है। यहां एक किसान धीर सिंह अपनी बेटी और अपनी पत्नी के साथ रहता है। महिला का पति धीर सिंह शनिवार रात में अपने खेत गया था और रविवार सुबह जब वह अपने घर पहुंचा, तो घर का दरवाजा नहीं खुला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर शख्स पड़ोस के घर से अपने घर की छत पर पहुंचा और जब उसने घर के आंगन में बने जाल से झांककर देखा तो नीचे खून में लथपथ उसकी पत्नी नग्न अवस्था लाश पड़ी थी। 

मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी और सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित किसान ने उसकी पत्नी की हत्या और रेप की आशंका जताई है और पुलिस से पूरे मामले का खुलासा करने की गुहार लगाई है। 

महिला की हत्या की सूचना के बाद पुलिस के साथ मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से मौके का मुआयना किया। पुलिस ने भी महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है। महिला के सिर पर किसी नुकीले वस्तु से प्रहार के निशान मिले है।

इस मामले में हसनपुर सर्किल के डिप्टी एसपी सतीश चंद्र पांडेय ने कहा कि थाना आदमपुर के गांव खरखड़ी में एक महिला का शव घर में मिला है, अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है, उसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।










संबंधित समाचार