दरिंदगी: 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या

डीएन संवाददाता

कानपुर में बदमाशों ने 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बदमाशों ने रेप के बाद बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस


कानपुर: उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए लाख दावे कर रही है। लेकिन सरकार के ये दावे एक सिरे से खोखले नज़र आ रहे हैं। लगातार हो रही वारदातों से आवाम परेशान है। एक वारदात की गुत्थी सुलझती नहीं है कि दूसरी तरफ नई घटना सामने आ जाती है। अपराध और रेप की कड़ी में एक और मामला सामना आया है।

बिधनू थाना क्षेत्र के अंतर्गत 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदों ने शुक्रवार को रेप किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। कसिंगवा गाँव के तोता राम और उसकी पत्नी रानी ईंट के भत्ते में काम करती है। तोता राम रोजाना की तरह मजदूरी के लिए निकले और घर पर बेटी और 3 बेटे थे।

तोता राम जब घर आया तो उसने अपनी बेटी को मृत पाया। ऐसे में उसने पुलिस को जानकारी दी। लड़की के गाल में कटे और पीठ में भी निशान होने के चलते दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। बच्ची की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम समेत डी आई जी सोनिया सिंह मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।










संबंधित समाचार