हत्या-लूट में वांछित ईनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा

डीएन संवाददाता

लूट के मास्टरमाइंड को पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने धर दबोचा। आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था।

प्रेस कांफ्रेंस करते एसपी पूर्वी अनुराग आर्या
प्रेस कांफ्रेंस करते एसपी पूर्वी अनुराग आर्या


कानपुर: व्यापारी की हत्या कर लूट करने वाले आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अनवरगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच को कई दिनों से इस आरोपी की तलाश थी। पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर मुखबिर की सूचना के बाद अनवरगंज निवासी रिजवान उर्फ लंगड़ा को फजलगंज चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। एसपी पूर्वी अनुराग आर्या ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी कई मामलों में वांछित था और पुलिस ने इस पर 10 हजार का इनाम भी रखा था।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फरवरी में एक व्यापारी की गोली मारकर उससे करीब 20 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया था। अप्रैल में पनकी में करीब साढ़े 6 लाख की लूट में भी इसी आरोपी का नाम सामने आया था। ऐसी ही कई मामलों का ये आरोपी है। बहुत दिन से पुलिस को इस ईनामी आरोपी की तलाश थी। क्राइम ब्रांच और अनवरगंज पुलिस ने घेराबन्दी कर इसे दबोच लिया गया है। आरोपी के पास से तमंचा एक चेन, नगद बारह हजार रुपये बरामद हुए है। आरोपी पर सख्त कार्यवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।










संबंधित समाचार