Crime in UP: मेरठ में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, दरिंदों ने तेजाब से जलाया चेहरा

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश में अपराधों का सिलसिला जारी है। मेरठ में दुष्कर्म के बाद एक महिला की हत्या करने और पहचान छुपाने के लिये उसके चेहरे को तेजाब से जलाने का मामला सामने आया है। पढिये पूरी रिपोर्ट

मामले की जांच में जुटी पुलिस (सांकेतिक फोटो)
मामले की जांच में जुटी पुलिस (सांकेतिक फोटो)


मेरठ: उत्तर प्रदेश में जारी कोरोना के कहर के बीच मेरठ में एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। अपराधियों ने दरिंदगी की सारी हदें पारे करते हुए महिला की पहचान छुपाने के लिये उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया। महिला तीन दिन से लापता थी।  पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया औऱ मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस अभी दुष्कर्म की घटना से इनकार कर रही है। 

यह घटना भावनपुर थाना क्षेत्र की है। यहां के मेदपुर स्थित लड़पुरा मार्ग के पास गन्ने के खेतों से लगी नाली से महिला का शव बरामद किया गया। वहां खेत में गई महिलाओं ने शव पड़े होने की जानकारी ग्रामीणों को दी। बताया जाता है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी और पचान छुपाने के लिये उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया गया था। 

ग्रामीणों ने महिला के हत्या की सूचना यूपी-112 पर कॉल करके दी। मौके पर पहुंची भावनपुर पुलिस ने महिला का शव कब्जे में ले लिया। चेहरा जला होने के कारण पति ने महिला की पैरों से पहचान की है। महिला के पति की तरफ से शव मिलने की तहरीर दी गई। बताया जाता है कि महिला मंदबुद्धि थी और अक्सर महिला घर से चली जाती थी लेकिन बाद वापस लौट आती थी। 

एसपी देहात केशव कुमार नेलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतक महिला से दुष्कर्म का कोई मामला सामने नहीं आया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही पूरी जानकारी मिल सकती है। पुलिस ने टीम बनाकर महिला की हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।










संबंधित समाचार