मेरठ: इंटरलॉक फैक्ट्री परिसर में दो युवकों की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस ने दो आरोपी को धर दबोचा

डीएन संवाददाता

मेरठ में स्थित एक इंटरलॉक की फैक्ट्री परिसर में दो युवकों की पीट-पीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अब भी फरार हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..



मेरठ: पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित नारायण फार्म के पास कच्ची कॉलोनी में दिनदहाड़े दो युवकों की हत्या का मामला सामने आया है। मृतकों में एक उसी फैक्ट्री का चौकीदार, महल का निवासी अशोक और दूसरा उसका मित्र धनजू गांव का टेंपो चालक अजय है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री जमालपुर के रहने वाले मनु प्रधान के बेटे पीनू की है।

मृतक टेंपो चालक अजय का भतीजा अंकुर मौके पर पहुंचा जहां उसने इस मामले की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पर 100 नंबर पुलिस और पल्लवपुरम थाना पुलिस और दौराला पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पाया कि मामला पल्लवपुरम क्षेत्र का है। दोनों का शव फैक्ट्री के पास एक चारपाई पर पड़ा मिला। दोनों के पैरों व हाथों पर काफी चोटों के निशान पाए गएं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: शादी कर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पर हमला, 50 लोगों ने लूटपाट की वारदात को दिया अंजाम
अजय के भतीजे अंकुर ने पुलिस को बताया कि फैक्ट्री के मालिक पीनू ने उसे फोन करके उसके चाचा की हत्या की सूचना दी थी। फैक्ट्री मालिक ने उसे फोन कर कहा कि वह अपने चाचा का शव यहां से ले जाए। इसके बाद वह फैक्ट्री पहुंचा जहां उसे अपने चाचा अजय और उसके दोस्त अशोक का शव चारपाई पर पड़ा मिला। 
उसने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जबकि दो अब भी फरार हैं। 

बाइक-चोरी के चलते की गई हत्या
मीडिया  से बात करते हुए पुलिस ने कहा कि बीते रविवार शाम 5 बजे पुलिस को फैक्ट्री परिसर में दो युवकों की हत्या की सूचना मिली थी। मृतकों में एक फैक्ट्री का चोकीदार अजय और उसका मित्र अशोक है जिनकी बाइक चोरी करने के आरोप में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। 
पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी प्रशांत इंटरलॉकिंक फैक्ट्री का संचालक है। उसने ही बाइक-चोरी के चलते अपने तीन मित्रों के साथ मिलकर अजय और अशोक की हत्या की है। 
दोनों द्वारा बाइक-चोरी किए जाने के कारण प्रशांत ने अपने तीन मित्रों के साथ मिलकर उनकी पिटाई की और वे चारों उन्हें घायल अवस्था में सर्द मौसम में छोड़कर फरार हो गएं जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: मेरठ में 70 साल की वृद्धा का नग्न अवस्था में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

मुख्य आरोपी प्रशांत पर पत्नी की हत्या का भी है आरोप 
पुलिस का कहना है कि इस मामलें में कुल चार आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अब भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक मुख्य आरोपी प्रशांत है जबकि दूसरा आरोपी उसका मित्र अजब सिंह है जिसे मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी प्रशांत पर अपनी पत्नी की हत्या का भी आरोप है। इस मामले में भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।










संबंधित समाचार