महराजगंज: 24 घंटे से लापता व्‍यक्ति का मिला शव.. हत्‍या की आशंका, परिवार में मची चीख पुकार

डीएन ब्यूरो

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र में एक युवक पिछले 24 घंटे से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन कल से ही उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान उसका शव नहर में मिलने से घर में परिजनों में चीख पुकार मच गई। डाइनामाइट न्‍यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर..



महराजगंज: जिले के निचलौल थाने के लोहिया वार्ड के रहने वाला एक व्‍यक्ति का शव नहर में मिला है। परिजनों ने उसकी हत्‍या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस को जानकारी दे दी गई है। 

शव मिलने की सूचना पर मौके पर मौजूद ग्रामीण।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मृतक कल से ही घर से लापता था। जिसकी परिजन खोजबीन भी कर रहे थे। आज उसका शव नहर में मिलने से कस्‍बे में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो है। हालांकि परिजन व्‍यक्ति की हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। 

परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।










संबंधित समाचार