कोरोना पीड़ित 6 मरीज मिलने के बाद प्रशासन दिखी सख्ती, धारा144 का उल्लंघन करने वालों को कार्यवाही की चेतावनी

डीएन ब्यूरो

दिल्ली के तबलीगी मरकज से महराजगंज आए 21 लोगों में 6 लोगों में कोरोना पाजिटिव निकलने के बाद महराजगंज जिले में हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार को सिसवा कस्बे में प्रशासन द्वारा सख्ती दिखाते हुए लोगों से अपील की गई कि जिले में लागू 144 धारा का किसी कीमत पर उल्लंघन नहीं करें अन्यथा कड़ी कार्यवाही होगी। डाइनामाइट न्यूज़ विशेष:



सिसवा बाजार (महराजगंज): महराजगंज में तबलीगी मरकज से लौटे 21 लोगों में छ के कोरोना पाजिटिव निकलने के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। लॉकडाउन के ग्यारहवें दिन जिला प्रशासन ने इन छह लोगों से संबंधित चार गांवों को पूरी तरह सील कर दिया गया है।
 
 
वहीं शनिवार को सिसवा नगर में भी प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गयी कि लोग अपने घरों में रहे और बेवजह घर से बाहर ना निकले। कोरोना महामारी को लेकर महराजगंज जिले 144 धारा लागू है। इसका उल्लंघन करने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।









संबंधित समाचार