शिवसेना अध्यक्ष पर हुए हमले के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए शिवसैनिकों ने किया प्रदर्शन

शिवसेना अध्यक्ष पर हुए हमले के बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग के लिए धरना प्रदर्शन किया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 24 June 2017, 11:28 AM IST

लखनऊ: बीते दिनों शिवसेना अध्यक्ष सूर्यभान विश्वकर्मा पर हुए हमले से शिवसेना के कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। जीपीओ पार्क में गांधी प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें: गाय की पूजा कर शिवसेना के सदस्यों ने किया प्रदर्शन

शिवसेना ईकाई की तरफ से किए गए प्रदर्शन में प्रदेश के कई जिलों के कार्यकर्ता शामिल हुए। यूपी शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष बीएन शुक्ला ने बताया की कुछ दिनों पहले लखनऊ शिवसेना अध्यक्ष सूर्यभान विश्वकर्मा पर कुछ लोगों ने हमला कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके बाद उन्हें गम्भीर हालत मे ट्रामा सेंटर मे भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: सांसद गायकवाड़ ने सदन में रखा अपना पक्ष, कहा- कर्मचारी ने खुद को बताया था एअर इंडिया का बाप

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला

इस मामले में शिवसेना नेताओं ने अनिल सिंह सहित दूसरे लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। मगर हमलावरों की ऊंची पहुंच के कारण पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। बाद में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 307, 394 और 506 के तहत मामला दर्ज किया। मगर घटना के काफी समय बीतने के बाद भी पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें: एयर इंडिया ने शिवसेना सांसद को काली सूची में डाला

हमलावरों से मिल रही हैं धमकियां

शिवसेना अध्यक्ष के मुताबिक इस मामले के हमलावर लगातार धमकियां दे रहे हैं और लगातार मामला वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस से कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कहा की अगर जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे राज्यव्यापी आन्दोलन करेंगे।

Published : 
  • 24 June 2017, 11:28 AM IST

No related posts found.