देखिये.. यूपी में कैसे करती है पुलिस महिलाओं का अपमान.. शर्मनाक वीडियो हुआ वायरल

डीएन ब्यूरो

लखनऊ में एक बार फिर से खाकी वर्दी ने महिला का अपमान किया है। पुलिस कर्मियों का ये शर्मनाक वीडियो सोशल विडियो पर वायरल हो रहा है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में आप भी देखें क्या है पूरा मामला..



लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर से खाकी वर्दी ने महिला का अपमान किया है।

यह भी पढ़ें: क्या महिला पत्रकार के चक्कर में अजय पाल शर्मा की हुई एसएसपी नोएडा के पद से छुट्टी?

डीजीपी ओपी सिंह ने भले ही थानों में महिला सम्मान कक्ष बनवाना के निर्देश 6 महीने पहले ही दे दिये थे लेकिन आदेश के 6 महीने बाद भी थानों में महिला सम्मान कक्ष नहीं बन पाए हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी में वरिष्ठ पीसीएस अफ़सरों के भयंकर तबादले.. 107 अफ़सर इधर से उधर, ज़्यादातर अपर ज़िलाधिकारी के हुए ट्रांसफर

जानकीपुरम थाने में पुलिस महिलाओं का दर्द उन्हें जमीन पर बैठा कर सुन रही है। ये मामला राजधानी जानकीपुरम थाने का है, जहां एक महिला अपनी समस्या लेकर आई थी, यहां महिला को सम्मान देना तो दूर, उसे बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें: तीन साल के बेटे ने दी शहीद पंकज त्रिपाठी की चिता को मुखाग्नि.. दर्दनाक मंजर देख लोगों के निकले आंसू..

पुलिसवालों ने जमीन पर बैठाकर महिला की शिकायत सुनी। पुलिस कर्मियों का ये शर्मनाक वीडियो अब वायरल हो रहा है। हर तरफ इसकी आलोचना हो रही है। 










संबंधित समाचार