थानों में बढ़ाई जायेगी महिला पुलिसकर्मियों की संख्या

डीएन ब्यूरो

मुख्य सचिव राजीव कुमार ने राज्य के थानों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिये। इससे महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई व उनके शीघ्र निस्तारण में मदद मिलेगी।

महिला पुलिसकर्मी
महिला पुलिसकर्मी


लखनऊ: प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को संज्ञान में रखते हुये मुख्य सचिव राजीव कुमार ने रात में गश्त बढ़ाये जाने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने यूपी पुलिस को आदेश दिया है कि थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाई जाये, जिससे महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई व उसका निस्तारण जल्द से जल्द हो सके।

शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय में मुख्य सचिव ने पुलिस विभाग के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाये जाने पर जोर दिया। इसी कड़ी में 3-18 अक्टूबर के बीच विशेष अभियान चलाये जाने का भी निर्देश देते हुये कहा कि उन चौराहों व सड़कों को चिन्हित कर एक्शन लिया जाये, जहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।
 










संबंधित समाचार