लखनऊ: छेड़खानी से तंग होकर शिक्षिका ने विधानसभा के सामने सरेआम किया आत्मदाह का प्रयास

जय प्रकाश पाठक

राजधानी लखनऊ में विधानसभा के बाहर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब छेड़खानी और प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने सरेआम खुद पर केरोसीन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पूरी खबर..



लखनऊ: राजधानी में विधानसभा के बाहर एक महिला ने छेड़खानी और प्रताड़ना से तंग आकर सरेआम आत्मदाह करने की कोशिश की। इस घटना के बाद यहां हड़कंप मच गया। पीड़ित महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि यहां मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से इस बचाय। पुलिस महिला को पूछताछ के लिये जीप में बिठाकर थाने ले गयी है। 

आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला लखनऊ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की पूर्व शिक्षिका है, जिसने प्रधानाचार्य पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। महिला ने इस मामले में कैसरबाग थाना पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया था लेकिन पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कोई कार्यवाही न करते हुए उसी पर समझौते का दबाव बनाना शुरु कर दिया। जिससे नाराज महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। 

पीड़िता ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य विनोद अवस्थी उससे लगातार छेड़खानी करते रहते थे। साथ ही प्रताड़ित भी किया करते थे और पूरे मामले में पुलिस की और से कोई ठोस कार्यवाही नही की। इसके बाद मजबूर होकर उसने विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने जैसा आत्मघाती कदम उठाया।










संबंधित समाचार