लखनऊ: दगाबाज निकला करीबी रिश्तेदार, महिला से करता रहा बलात्कार

डीएन संवाददाता

हसनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने जीजा के सगे भाई पर रेप का आरोप लगाया है। आरोपी युवक ने महिला को कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा। पूरी खबर..



लखनऊ: हसनगंज थाना क्षेत्र के निराला नगर में एक महिला को लगभग 6 दिन बंधक बना कर उससे दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला से इस वारदात को अंजाम देने वाला और कोई नहीं बल्कि उसका जीजा ही था। जीजा का भाई पीड़ित महिला को लगातार अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। इस दौरान आरोपी ने महिला के गहने भी छीन लिये। किसी तरह महिला युवक के चंगुल से छूट कर भाग निकली और पूरी घटना अपने परिवार को बताई। जिसके बाद हसनगंज थाने में महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक अपनी रिश्तेदार महिला को निराला नगर से कांशीराम कालोनी में किसी बहाने से लेकर आया। उसने यहां कई कई दिनों तक महिला को बंधक बना कर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देता रहा। महिला ने बताया की आरोपी युवक उसे बंधक बना कर कमरे में ताला लगा कर चला जाता था।

पीड़ित महिला ने मछली पालन का व्यवसाय करने वाले अर्जुन निषाद नाम के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने हसनगंज थाना पुलिस पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं मामले में हसनगंज थाना पुलिस की भूमिका भी बेहद लापरवाही साबित हुई है। महिला लगातार थाने के चक्कर लगाती रही और आरोपी खुलेआम घूम रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी की लखनऊ पुलिस महिला के आरोपों पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कब तक कार्यवाही करती है और महिला को कब तक इंसाफ मिल पाता है।
 










संबंधित समाचार