Police: कोल्हुई पुलिस बनी चर्चा की विषय, 15 दिन के अंदर घटी दो घटना पर भी नहीं उठाया कोई कदम

डीएन ब्यूरो

विदेशी मटर और छुहारे की तस्करी कोल्हुई थाना क्षेत्र में आम बात हो गई है। जिसकी वजह से कोल्हुई पुलिस भी अक्सर चर्चा में रहती है। आज 15 दिन के बाद कोल्हुई पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

थाना कोल्हुई(फाइल फोटो)
थाना कोल्हुई(फाइल फोटो)


महराजगंज: थाना कोल्हुई आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है। अभी 15 दिन पहले थाने से महज 500 मीटर की दूरी से बोलेरो गाड़ी चोरी हुई, लेकिन आज तक पुलिस उसकी कुछ सुराग नहीं लगा पाई। गाड़ी का मालिक खुद गाड़ी खोजने वालो को 50000 रुपया ईनाम देने की घोषणा कर रहा है और कोल्हुई पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी हुई है।

यह भी पढ़ेंः धूम-धाम से निकली श्याम प्रभु की शोभायात्रा, भक्तों ने निशान पताका चढ़ाकर की मंगल कामना 

गाड़ी मालिक ने की ईनाम की घोषणा

आजकल विदेशी मटर और छुहारे की तस्करी कोल्हुई थाना क्षेत्र में आम बात हो गई है। जिसकी वजह से कोल्हुई पुलिस भी काफी चर्चा में है। 

यह भी पढ़ेंः पंचायती राज विभाग की जबरदस्त नाकामी उजागर, सृजल एवं स्वच्छ गांव के प्रशिक्षण में खाली रही कुर्सियां

बीते 4 मार्च को एक नाबालिग लड़के से कोल्हुई के एस बी आई बैंक में दो जालसाजों ने 59000 रुपए लेके रफूचक्कर हो गए, और नाबालिग लड़के ने कोल्हुई थाने में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने जांच पड़ताल की जहमत नहीं उठाई और ना ही कोई मुकदमा दर्ज हुआ।










संबंधित समाचार