करीना को रॉकस्टार मानती हैं नीतू

गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा नीतू कपूर का कहना है कि वह जी सिने अवॉर्ड्स में करीना की डांस परफॉर्मेस देखने के लिए उत्साहित थीं। बेटे तैमूर के जन्म के बाद करीना ने शनिवार रात जी सिने अवॉर्ड्स में अपने डांस से सभी को चौंका दिया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 March 2017, 12:46 PM IST

मुंबई: गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा नीतू कपूर का कहना है कि वह जी सिने अवॉर्ड्स में करीना की डांस परफॉर्मेस देखने के लिए उत्साहित थीं। बेटे तैमूर के जन्म के बाद करीना ने शनिवार रात जी सिने अवॉर्ड्स में अपने डांस से सभी को चौंका दिया। वहीं नीतू अपने पति ऋषि कपूर के साथ समारोह में उपस्थित हुई। 

ऋषि कपूर को इसमें दो नामांकन प्राप्त हुए। भतीजी करीना की प्रस्तुति के बारे में पूछे जाने पर नीतू ने कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं। वह काफी समय बाद प्रस्तुति दे रही हैं। वह हमारी रॉकस्टार है।" 

करीना कपूर खानः ज़ी सिने पुरस्कार 2017

पिछले साल दिसंबर में बेटे को जन्म देने के बाद करीना की यह पहली प्रस्तुति थी।

रेड कार्पेट पर करीना नीले रंग की पोशाक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। (आईएएनएस)

Published : 
  • 12 March 2017, 12:46 PM IST

No related posts found.