करण जौहर: अबराम में अभिनेता के गुण दिखने लगे

फिल्मकार करण जौहर ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के बेट अबराम की तारीफ करते हुए कहा है कि उनमें भी अभिनेता बनने के गुण नजर आने लगे हैं। करण ने ‘कुछ-कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, और ‘माई नेम इज खान’, जैसी फिल्मों में शाहरुख को लेकर काम किया है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 April 2017, 5:12 PM IST

मुंबई: फिल्मकार करण जौहर ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे अबराम की तारीफ करते हुए कहा है कि उनमें भी अभिनेता बनने के गुण नजर आने लगे हैं। करण ने 'कुछ-कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', और 'माई नेम इज खान', जैसी फिल्मों में शाहरुख को लेकर काम किया है। उन्होंने सोमवार को ट्विटर पर अबराम की तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपनी मां के साथ हैं। 

करण ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "बेहद आकर्षक अबराम में अभिनेता बनने के गुण मौजूद हैं, वह अपनी प्रतिभाशाली और खूबसूरत मां से इसे चुरा रहे हैं।" 

अबराम का सरोगेसी के जरिए 2013 में जन्म हुआ था। शाहरुख और गौरी बेटे आर्यन और बेटी सुहाना के भी माता-पिता हैं।  (आईएएनएस)

Published : 
  • 17 April 2017, 5:12 PM IST

No related posts found.