कानपुर: मंदिर में दर्शन करते समय महिलाओं का अश्लील विडियो बनाने वाला पुजारी गिरफ्तार

कानपुर के आनंदेश्वर मंदिर का पुजारी दर्शन करने वाली महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाता था। शनिवार को पुलिस ने इस पुजारी को गिरफ्तार कर लिया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 May 2017, 6:42 PM IST

कानपुर: लगातार महिलाओं की सुरक्षा के लिए नए नियम कानून बनाए जा रहे हैं। आए दिन महिलाओं के साथ बढ़ती अपराध की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। महिलाओं के साथ अपराध के मामले में पुजारी भी अपराध की श्रेणी में शामिल हो गया। आस्था का ढोंग करने वाला पुजारी आनंदेश्वर धाम मंदिर में महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाता था।

यह भी पढ़ें: महिला ने किया पुजारी बाबा का रेप और धमका के ऐंठ लिए 3 लाख रुपये

परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर में माता वैभव लक्ष्मी का भी मंदिर है। इसका पुजारी जीतेन्द्र मंदिर में दर्शन करने वाली महिलाओं का पूजा करते समय अश्लील वीडियो बनाता था। शनिवार को वीडियो बनाते समय महिला के पति विजय ने देख लिया।

यह भी पढ़ें: तांत्रिक ने महिलाओं को बनाया निशाना, अंधविश्वास के दम पर लगाया लाखों का चूना

इसके बाद विजय के शोर मचाने पर लोगों ने पुजारी को पकड़ लिया। शिकायत पर पुजारी जीतेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी जीतेन्द्र के मोबाइल में कई महिलाओं के दर्शन करते समय के अश्लील विडिओ और फोटो मिले है पुलिस का कहना है की पुजारी को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।

Published : 
  • 27 May 2017, 6:42 PM IST

No related posts found.