कानपुर: मरीज की मौत के बाद अस्‍पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

मरीज और डॉक्टर का रिश्ता भक्त और भगवान जैसा पवित्र माना जाता है लेकिन जैसे जैसे चिकित्सा पेशे का विस्तार होता जा रहा है, डॉक्टरों के प्रति सम्मान की भावना में कमी आ रही है। मामला कानपुर के उर्सला अस्पताल का है जहां डॉक्टर की लापरवाही के चलते एक मरीज की जान चली गयी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 April 2017, 4:28 PM IST

कानपुर: उत्तर प्रदेश में सूबे की सरकार प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। इसके बावजूद स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से सतर्क नजर नहीं आ रहा है और मरीजों के साथ खिलवाड़ कर रहा हैं। शुक्रवार को कानपुर के उर्सला अस्पताल में एक मरीज के परिजनों ने डॉक्टर पर आरोप लगाया कि उनके लापरवाही के चलते मरीज की मौत हो गयी। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर बवाल काटा और डॉक्टर के खिलाफ जांच की मांग करने लगे।

यह भी पढ़ें: नहीं मिला वेतन तो सड़क पर उतरे कर्मचारी

यह भी पढ़ें: मात्र 12 साल का लड़का बन गया बाप, मां की उम्र महज 16 साल

क्या है पूरा मामला

शुक्लागंज में रहने वाले श्याम लाल ने 30 मार्च को उर्सला अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत मिश्रा से प्रोस्टेट का ऑपरेशन कराया था। जहां उनकी पत्नी विद्या देवी और बेटे रोहित ने डॉक्टर को ऑपरेशन के लिये बाहरी दवा और अन्य चीजों के लिये 15 हजार रुपये दिये थे। बताया जा रहा है कि पहले तो श्याम लाल की सेहत में सुधार हुआ। इस दौरान डॉक्टर के कहने पर खून की कमी की बात सामने आने पर परिजन खून की व्यवस्था में जुट गये। जिसके बाद रात में अचानक फिर मरीज की तबियत बिगड़ गयी। इधर परिजन डॉक्टर को मरीज़ की स्थिति बताने पहुंचे तो डॉक्टर ने परिजनों से बदसलूकी की। जिसके बाद शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें: आगरा में बदमाशों का आतंक, SOG सिपाही को गोलियों से भूना

गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने पैसे लेने के बाद भी सही से इलाज नहीं किया। मामला बढ़ता देख इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी मृतक के परिजनों ने धक्का मुक्की की।

गुस्साए परिजनों को किसी तरह समझाकर शांत कराया गया। सीएमओ आर.पी.यादव का कहना है कि इस मामले पर परिजनों द्वारा मिली शिकायत पर जांच की जा रही है। अगर डॉक्टर इस केस में दोषी पाये गये तो उनके खिलाफ सख्त और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Published : 
  • 7 April 2017, 4:28 PM IST

No related posts found.